Recently Posted

advertisement




Monday, July 21, 2008

अपने ब्लॉग को भीड़ से अलग करने का शानदार नुस्खा। आप इसकी लेफ्ट बॉटम बार पर मनचाहा
स्क्रॉल मैसेज लगा सकते हैं। पहले यह बता देते हैं कि बॉटम बार क्या होती है। ब्राउजर
में नीचे की ओर जहां से पेज लोडिंग के स्टेटस का पता चलता है, बॉटम बार कहलाती है। इसकी
बाईं ओर देखिए। आपको स्वागत का संदेश नजर आ रहा होगा। यही मैसेज कहलाता है लेफ्ट बॉटम
स्क्रॉल मैसेज। आप इसी तरह अपना मनचाहा मैसेज अपने ब्लॉग पर भी लगा सकते हैं। इसके
लिए किसी तरह के तकनीकी कुशलता की भी जरूरत नहीं है। तरीका एकदम आसान है।
1. अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड पर जाएं।
2. जिस ब्लॉग पर लेफ्ट बॉटम स्क्रॉल मैसेज लगाना है, उसके ले-आउट में जाएं।
3. साइडबार में एड ए पेज एलिमेंट पर क्लिक करें।
4. HTML/JavaScript को ब्लॉग में जोड़ने का ऑप्शन चुनें।
5. टाइटल की जगह खाली छोड़ दें और कंटेंट में यह जावास्क्रिप्ट कोड पेस्ट कर दें।
तकनीकी कारणों से अस्थाई रूप से यह कोड नहीं दिख पा रहा है। फिलहाल इसे यहां से डाउनलोड किया जा सकता है।
6. कोड की छठी लाइन में ** Thank you for visiting Hindi Blog Tips. की जगह अपना मनचाहा मैसेज लिख लें।
7. सेव करते ही आपके ब्लॉग पर लेफ्ट बॉटम स्क्रॉल मैसेज दिखने लगेगा।
क्लासिक वर्जन
जो यूजर्स ब्लॉगर का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, वे ऊपर दिए गए जावास्क्रिप्ट
कोड को इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
1. ब्लॉग के डैशबोर्ड पर जाएं।
2. पहले टेम्पलेट और उसके बाद एडिट एचटीएमएल चुनें।
3. इस कोड को body पार्ट में कहीं भी पेस्ट करें और चेंज को सेव कर दें।
4. सेव करते ही आपके ब्लॉग पर लेफ्ट बॉटम स्क्रॉल मैसेज दिखने लगेगा।