Recently Posted

advertisement




Monday, July 21, 2008

सोशल बुकमार्किंग का अर्थ है, इंटरनेट पर मौजूद सामग्री को पाठक समूह द्वारा दूसरे
पाठकों के लिए रेटिंग देना और उन्हें उस सामग्री को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना।
यह एक तरह की वोटिंग है। इसे किसी ब्लॉग पोस्ट को पाठकों द्वारा की गई वोटिंग से समझा
जा सकता है। पाठकों को जो पोस्ट पसंद आती हैं, वे उसे वोट देते हैं और वे पोस्ट सोशल
बुकमार्किंग साइट्स पर पहुंच जाती हैं। जिस पोस्ट को जितने ज्यादा वोट मिलते हैं,
पोस्ट उतनी ही ऊपर होती जाती है। इस तरह किसी ब्लॉग के क्वालिटी कंटेंट को ज्यादा
पाठक मिलते जाते हैं। तो इस बुकमार्किंग के जरिए किसी ब्लॉग का प्रचार किया जा सकता
है। जानते हैं हिन्दी ब्लॉग के लिए इंडियन सोशल बुकमार्किंग विजेट लगाने का तरीका-
(यह विजेट यहाँ देखा जा सकता है।)